संत योसेफ की नौरोजी – दिन 08

St. Joseph Novena – Day 08

संत योसेफ की नौरोजी – पूरे नौ दिनों की प्रार्थना यहाँ मिलेगी

संत जोसफ, कष्ट-पीड़ा में मित्र

मानव जीवन कष्ट पीड़ा से भरा है | ख्रीस्तीय जीवन दुखों से भरा और क्रूस के रास्ते से हो कर अनंत जीवन में प्रवेश करने का है | इस दुःख भरे राह में हमारे साथ हैं संत योसेफ जिन्हें प्रभु येसु ‘पिता’ कह कर बुलाया करते थे |
धन्य कुँवारी मरियम, प्रभु येसु की माँ के 7 दुःख (7 Sorrows of the Blessed Virgin Mary) कहते हैं |

उनके पति संत योसेफ के जीवन में भी 7 दुःख रहे हैं | इनको जानने पूरा वीडियो देखिये |

पहला दुःख: संत योसेफ का संदेह। (मत्ती 1:19)
दूसरा दुःख: गरीबी में प्रभु येसु का जन्म। (लूका 2:7)
तीसरा दुःख: शिशु येसु का खतना। (लूका 2:21)
चौथा दुःख: शिमोन की भविष्यवाणी। (लूका 2:34)
पांचवां दुःख: मिस्र में शरणार्थी। (मत्ती 2:14)
छठवां दुःख: मिस्र से वापसी। (मत्ती 2:22)
सातवां दुःख: प्रभु येसु का मंदिर में खो जाना। (लूका 2:45)