कलीसिया क्या है?

What is Church in Hindi

आज कल कलीसिया शब्द बेमतलब प्रयोग किया जाता है | क्या आठ दस या हजारों लोगों का प्रभु येसु के नाम पर एकत्रित होना कलीसिया कहा जा सकता है?

पवित्र बाइबिल इस महत्त्वपूर्ण विषय के बारे में क्या कहती है? कलीसिया प्रभु येसु का शरीर है | जो कोई पिता ईश्वर की इच्छा से पवित्र आत्मा द्वारा प्रभु येसु में कलम किये गए हैं, वे सब प्रभु येसु के शरीर रूपी कलीसिया के अंग हैं |

संत पौलुस कहते हैं “मनुष्य का शरीर एक है, यद्यपि उसके बहुत-से अंग होते हैं और सभी अंग, अनेक होते हुए भी, एक ही शरीर बन जाते हैं। मसीह के विषय में भी यही बात है। … इसी तरह आप सब मिल कर मसीह का शरीर हैं और आप में से प्रत्येक उसका एक अंग है।” (कुरिन्थियों के नाम सन्त पौलुस का पहला पत्र 12:12-30)

पवित्र कलीसिया के सदस्य होना वरदान भी है और जिम्मेदारी भी !

इन सभी महान रहस्यों को सरल शब्दों से समझने पूरे वीडियो जरूर देखिये |