पवित्र-बाइबिल

पवित्र बाइबिल पवित्र आत्मा की प्रेरणा से लिखे गए पुस्तकों का पुस्तक है |

कौन इनके लेखक हैं ?
इस पुस्तक के ईश्वर और मनुष्य दोनों लेखक हैं | ईश्वर की प्रेरणा से लिखे गए हैं, इसलिए ईश्वर इसके लेखक हैं | इसलिए पवित्र बाइबिल लिखित ईश-वचन कहा जाता है |

ईश्वर की प्रेरणा से पाए गए सन्देश को मनुष्य अपनी शक्ति और क्षमता को प्रयोग कर अपने पाठकों को ध्यान में रख कर लिखे हैं | इसलिए मनुष्य भी पवित्र बाइबिल का लेखक हैं |

पवित्र बाइबिल में कितने पुस्तकें हैं ?
कलीसिया द्वारा प्रमाणित पवित्र बाइबिल में 73 पुस्तकें हैं जिसमें से 46 पुराने विधान में और 27 नए विधान में |

कुछ लोगों के पवित्र बाइबिल में 66 कैसे हैं?
सोलवीं सदी में जो लोग विद्रोह कर कलीसिया के बाहर गए उन्होंने अपनी धारणाओं को फैलाने और उन्हें सही सिद्ध करने पुराने विधान के 7 पुस्तकों को पवित्र बाइबिल से हटा दिए | इसलिए प्रोटोस्टेंट (Protestant) बाइबिल में 66 पुस्तकें पाए जाते हैं |

ईश-वचन, पवित्र बाइबिल और इन पर आधारित और इनसे जुड़े विश्वास के रहस्यों को जानने आपका स्वागत है |