The Divine Mercy Chaplet in Hindi
स्वयं प्रभु येसु द्वारा दी गयी शक्तिशाली प्रार्थना है दिव्य करुणा (दया) माला विनती (Divine Mercy Chaplet) | सन 1931 और 1938 के बीच, संत फौस्तिना को दर्शन दे कर अपनी प्रतिमा (जैसे वे दिख रहे थे) बनवाने का आदेश दिए | इस प्रतिमा को सम्मान करने वालों और इसके सामने दया की माला विनती करने वालों को विशेष आशीष देने की प्रतिज्ञा उन्होंने किया है।
इस परम शक्तिशाली प्रार्थना को हर दिन दोपहर 03:00 करने भी कहे | हमें ज्ञात है कि यह वही समय है जब प्रभु येसु हमारे लिए अपने आपको क्रूस पर बलि चढ़ाये थे | प्रभु येसु की दया (करुणा) की कोई सीमा नहीं है!
करुणा रोज़री के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इन वीडियो को जरूर देखिये |