Holy Spirit in Hindi
पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा मिलकर एक ईश्वरीय परिवार हैं | तीनों अलग अलग व्यक्ति हैं | इसलिए पवित्र आत्मा भी अलग से एक व्यक्ति हैं और ईश्वर भी |
तीनों व्यक्तियों को मिलाकर बात करने पर त्रिएक ईश्वर कहलाते हैं और अलग अलग से सम्बोधित करने पर पिता ईश्वर, पुत्र ईश्वर और पवित्र आत्मा ईश्वर कहलाते हैं |
पवित्र बाइबिल में पवित्र आत्मा के अलग अलग रूप देखे जा सकते हैं – जैसे
- कबूतर
- आग
- तेल
- हवा
- और पानी |
एक ही मिशन कार्य के लिए ही दोनों पुत्र ईश्वर और पवित्र आत्मा ईश्वर हमारे बीच में भेजे गए हैं |
पवित्र त्रित्व ख्रीस्तीय रहस्यों में सबसे महान रहस्य है | इसे हम पवित्र बाइबिल के माध्यम से सीखते हैं | जिस रहस्य का परिचय पवित्र बाइबिल के पहले अध्याय में दिया जाता है, उसकी पूर्णता प्रभु येसु के जीवन और कार्य द्वारा होती है |
निम्न बिंदुओं पर बाँट कर इस महान रहस्य के बारे में मनन करते हैं
- पवित्र त्रित्व
- पवित्र आत्मा का स्वभाव
- पवित्र आत्मा के प्रतीक
- पवित्र आत्मा का मिशन